फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The friend killed the truck driver because he abused him

Ghaziabad News: गाली देने पर दोस्त ने ही की थी ट्रक चालक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The friend killed the truck driver because he abused him
इंदिरापुरम। गाली देने पर दोस्त रणजीत ने ही ट्रक चालक गेंदालाल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गेंदालाल के सिर पर छह बार डंडे से प्रहार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक का शव इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 13 की झुग्गियों में मिला था। मृतक के भाई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गेंदालाल की मौत सिर में भारी वस्तु से चोट लगने से होना आया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में गेंदालाल का दोस्त रणजीत जाता हुआ नजर आया था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गेंदालाल की पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। गेंदालाल ट्रक व अन्य वाहनों की ड्राइविंग करता था। उसकी दोस्ती पास की झुग्गी में रहने वाले रणजीत से करीब दो साल पहले हुई थी। रणजीत मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह चाय की ठेली लगाता है। पूछताछ में रणजीत ने बताया कि पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से गेंदालाल का मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था। वह आए दिन शराब पीकर लोगों से गाली गलौज और झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों से गेंदालाल रणजीत के साथ गाली गलौज कर रहा था। रणजीत के अनुसार वह गेंदालाल को समझा बुझाकर भेज देता था। मंगलवार की रात वह फिर से नशे में गाली गलौज करने लगा। रणजीत ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हाथापाई पर उतर आया। इस पर रणजीत ने पास में पड़े डंडा से गेंदालाल के सिर पर वार कर दिया। वह लहुलुहान होकर गिर गया। इसके बाद भी रणजीत ने गेंदालाल पर कई प्रहार किए। रणजीत के बेहोश होने के बाद वह डंडे को झुग्गी में छुपाकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए रणजीत तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed