फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The farmers' protest continued for the second day as well, the Tehsildar held talks with the farmers.

Ghaziabad News: दूसरे दिन भी किसानों का धरना रहा जारी, तहसीलदार ने की किसानों से वार्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The farmers' protest continued for the second day as well, the Tehsildar held talks with the farmers.
मोदीनगर। भोजपुर के गांव तलहैटा में आंदोलनकारी किसानों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सर्विस रोड पर अवैध मिट्टी खनन और कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य सोमवार को बंद करा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को तहसीलदार ने आंदोलनकारी किसानों से वार्ताकर उनका पक्ष जाना।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव चुड़ियाला, तलहैटा, मुरादाबाद,भटजन और पलौता आदि समेत कई गांवों के किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के निर्माण बंद करा सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को धरने की अध्यक्ष मास्टर रामकुमार और संचालन भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने की। तहसीलदार मोदीनगर रजत सिंह मंगलवार को आंदोलनकारी किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे और उनका पक्ष जाना। कुलदीप त्यागी ने बताया कि डीएमई के पांचवें चरण के विस्तारीकरण के लिए आसपास के गांवों के किसानों और ग्रामीणों के लिए बनाई गई सर्विस रोड को बंद करने की साजिश के तहत प्राइवेट ठेेकेदारों ने आठ से दस फीट मिट्टी का अवैध खनन कर वहां खाई बना दी।
विज्ञापन

इसके अलावा एनएचएआई के अधिकारियों ने सरकारी चकरोड को भी कब्जा कर लिया। इससे किसानों की खेतों पर आवाजाही बंद हो गई। इस कारण कृषि कार्य बाधित हो रहें है। उन्होंने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने की बात दोहराई। धरने में अक्षय, सुभाष, विनीत, रामकुमार त्यागी, बलबीर त्यागी और मुकेश त्यागी आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed