फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The fare of Namo Bharat train till Modinagar will be decided in a week.

Ghaziabad News: एक सप्ताह में तय हो जाएगा नमो भारत ट्रेन का मोदीनगर तक का किराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
The fare of Namo Bharat train till Modinagar will be decided in a week.
गाजियाबाद। नमो भारत ट्रेन मोदीनगर तक चलाने की तैयारी हो चुकी है। स्टेशनों को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। 10 मार्च से पहले दुहाई से मोदीनगर साउथ स्टेशन तक के सेक्शन पर यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है, ऐसे में अब किराया तय किए जाने पर मंथन किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारी एक सप्ताह में किराया दरों की घोषणा कर सकते हैं।दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे चरण में दुहाई से मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक बनकर तैयार हो चुके ट्रैक पर फिलहाल कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की ओर से परीक्षण किया जा रहा है। ट्रेन का ट्रायल रन कराकर करीब 20 से ज्यादा मानकों पर परीक्षण किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश परीक्षण पूरे हो चुके हैं। जल्द ही परीक्षण का यह काम पूरा हो जाएगा। सीएमआरएस की ओर से संचालन की अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए तारीख तय हो सकती है।
विज्ञापन

संचालन शुरू होने से दो दिन पहले किराया दरें घोषित हो सकती हैं। माना जा रहा है कि साहिबाबाद से मोदीनगर साउथ तक सामान्य कोच में 70 से 75 रुपये तक किराया हो सकता है। मोदीनगर साउथ तक के स्टेशनों पर टिकट के लिए काउंटर खोले जाने के साथ-साथ वेंडिंग मशीन लगाने का काम भी पूरा हो गया है। यात्रियों के लिए स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन



कई जगह प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण अधूरा
दूसरे फेज में दुहाई से मोदीनगर नाथ स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन 10 मार्च से पहले भले ही शुरू हो जाए, लेकिन कई काम ऐसे हैं जो अभी भी अधूरे हैं। इनमें स्टेशनों के लिए बनाए जाने वाले प्रवेश और निकास कॉरिडोर का काम भी शामिल हैं। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के स्टेशन पर आवागमन के लिए एक प्रवेश और निकास द्वार बन चुके हैं, बाकी काम जल्द ही पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed