फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The family members of the laborer kept making rounds of the police station for action.

Ghaziabad News: कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटे रहे मजदूर के परिजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The family members of the laborer kept making rounds of the police station for action.
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित निर्माणाधीन रैपिडएक्स साइट पर दस दिन पहले काम करते समय 40 फुट नीचे गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही है। मूलरूप से आगरा के गांव टेंहू निवासी जान मोहम्मद मंगलवार को मोदीनगर थाने पहुंचे। जान मोहम्मद ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अमन खान निर्माणाधीन रैपिडएक्स ट्रेन के कार्य लगी एक कंपनी में काम करता था। सात अक्तूबर को अमन निर्माण कार्य में लगा था। अमन लगभग 40 फुट की ऊंचाई पर काम कर रहा था इसी दौरान बेल्ट टूट गई, इससे नीचे गिरकर अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेरठ में उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। जान मोहम्मद का आरोप है कि अमन की मौत के बाद से ही वह कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर काट रहे हैं। न तो कार्यदायी फर्म और न ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसीपी ज्ञानप्रकाश का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed