{"_id":"67ddbe0300cefc9365051fdd","slug":"the-exam-was-held-in-the-second-shift-669-students-were-absent-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-596503-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूसरी पाली में हुई परीक्षा, 669 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूसरी पाली में हुई परीक्षा, 669 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू की वार्षिक व सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुक्रवार को दूसरी पाली में आयोजित हुई। एमएमएच व शंभूदयाल पीजी कॉलेज में 669 छात्र गैरहाजिर रहे। कॉलेजों में तलाशी अभियान भी चला, लेकिन कोई नकल करते नहीं मिला। कुछ छात्र स्मार्टवॉच व इलेक्ट्रिक उपकरण लेकर पहुंचे थे, जिन्हें केंद्रों के बाहर रोक दिया गया।
एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में कुल 3716 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 3165 ने परीक्षा दी। 551 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शंभूदयाल पीजी कॉलेज में 959 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 841 ने परीक्षा दी व 118 ने परीक्षा छोड़ दी। यूनिवर्सिटी को इसकी रिपोर्ट कॉलेजों की ओर से भेज दी गई है। संवाद