फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The earrings were looted from a woman sleeping at home at gunpoint, both her ears were torn

Ghaziabad News: तमंचे के बल पर घर में सो रही महिला से कुंडल लूटे, दोनों कान फटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The earrings were looted from a woman sleeping at home at gunpoint, both her ears were torn
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नंगलाबेर में बदमाश ने घर में सो रही महिला जगरोशनी से तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। जगरोशनी ने विरोध किया तो बदमाश ने जबरन उनके कानों से कुंडल खींच लिए। इससे जगरोशनी के दोनों कानों में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल भेजा गया। बदमाश घर के मंदिर में रखी साढ़े पांच हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान भी साथ ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना चार दिन पुरानी है। पुलिस ने सोमवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नंगलाबेर निवासी जगरोशनी ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह अपने आंगन में सो रही थी। उनकी मां शकुंतला और बेटा धर्मेन्द्र कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश कुंडी खोलकर घर में दाखिल हुआ और घर खंगाल डाला। इसके बाद बदमाश जगरोशनी के कानों से कुंडल खीचने लगा। इससे जगरोशनी की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। बदमाश ने जगरोशनी की गर्दन पर तमंचा रख दिया और कानों से कुंडल खींच लिए। इससे जगरोशनी के दोनों कान फट गए।
विज्ञापन

शोर होने पर बदमाश वहां से भाग गया। कुंडल के अलावा बदमाश मंदिर की नकदी और कानों के टॉप्स भी साथ ले गया। जगरोशनी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, उनके कानों में दस टांके लगे हैं। जगरोशनी ने बताया कि बदमाश के दो साथी बाहर निगरानी कर रहे थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि जगरोशनी ने घटना के बाद तहरीर नहीं दी थी। सोमवार को उन्होंने घटना की तहरीर दी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम सेे बदमाश की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed