फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The driver of the eunuchs who were out on bail was shot dead.

Ghaziabad News: जमानत पर आए किन्नरों के वाहन चालक की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The driver of the eunuchs who were out on bail was shot dead.
मोदीनगर में एहसान की हत्या के बाद रोते परिजन। संवाद
मोदीनगर। नगर की विश्वकर्मा बस्ती में जमानत पर आए किन्नरों के चालक एहसान उर्फ राजू की बृहस्पतिवार शाम छह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वाहन चालक एहसान किन्नर निशा के साथ मकान की सफाई करने आया था।
विज्ञापन

इसी दौरान हमलावरों ने घर के दरवाजे की कुंडी खुलवाकर हत्या को अंजाम दिया। बदमाशों ने निशा की हत्या का भी प्रयास किया, मगर निशा किसी पड़ोसी के मकान में छिप गई। हत्या करने के बाद हमलावर हथियार में हवा में लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले 40 वर्षीय एहसान पत्नी फरजाना व छह बच्चों के साथ वर्तमान में मेरठ स्थित मोहिउद्दीनपुर में रहते थे। एहसान उर्फ राजू किन्नर निशा की कार चलाता था। पुलिस के अनुसार चालक एहसान और किन्नर निशा हत्या के मामले में बीते 26 सितंबर को ही जमानत पर आए थे। किन्नर निशा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह और एहसान अपने मकान की सफाई करने विश्वकर्मा कॉलोनी में आए थे। इसी दौरान किसी ने मुख्य दरवाजे की कुंडी खटखटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा के अनुसार वह दरवाजे पर पहुंचे तो बाहर छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश खड़े थे। निशा दरवाजा बंद करने लगी तो बदमाशों ने धक्का दिया। इसके बाद एहसान और निशा जान बचाने के लिए बाहर भागे। हमलावर भी फायरिंग करते हुए उनके पीछे दौड़े। निशा किसी मकान में छिप गई।

बदमाशों ने एहसान को एक दुकान में छुपते हुए देख लिया। बदमाशोें ने एहसान को दुकान से बाहर खींच कर गोलियां बरसा दीं। गोली एहसान के सिर और पेट में लगी। एहसान लहूलुहान होकर सड़क गिर गया। एहसान की हत्या करने के बाद बदमाश हथियार हवा में लहराते हुए भाग गए। सरेराह हुई हत्या से कॉलोनी में दहशत फैल गई।

मोदीनगर में एहसान की हत्या के बाद रोते परिजन। संवाद

मोदीनगर में एहसान की हत्या के बाद रोते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed