फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The DNA of the child's body recovered from the suitcase did not match with Junaid's family

Ghaziabad News: जुनेद के परिजनों से नहीं मिला सूटकेस से बरामद बच्चे के शव का डीएनए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The DNA of the child's body recovered from the suitcase did not match with Junaid's family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। गंगनहर पटरी मार्ग पर बीते 17 दिसंबर को मुरादनगर पुलिस चौकी के पास लाल सूटकेस से बरामद छह वर्षीय बच्चे के शव का डीएनडी सैंपल मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी जुनेद के परिजनों ने नहीं मिला। डीएनए मिलान नहीं होने से निवाड़ी पुलिस को बड़ा झटका लगा है।
निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर मुरादनगर पुलिस चौकी से मात्र तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में 17 दिसंबर को एक लाल रंग के सूटकेस से बच्चे का शव बरामद हुआ था। बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी और उसे सिगरेट से दागा गया था। बच्चे से कुकर्म की आशंका भी जताई गई थी। पुलिस के अनुसार शव की उम्र लगभग छह साल थी और उसके एक हाथ पर प्लास्टर लगा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए छह से अधिक टीमों का गठन किया था। टीमों ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चिकित्सकों के अलावा सूटकेस कारोबारियों से संपर्क करने का दावा किया था।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र से जुनेद नाम के बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली थी। आठ वर्षीय जुनेद ढाई साल पहले लापता हो गया था। पुलिस ने बच्चे के कपड़े और फोटो परिजनों को दिखाए तो उन्होंने शव जुनेद का होने का दावा किया, मगर इसके अगले ही दिन जुनेद के परिजन अपनी बात से मुकर गए थे। इसके बाद पुलिस ने जुनेद के परिजनों की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया। डीएनए जांच के लिए जुनेद की मां हिना का सैंपल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सूटकेस से बरामद बच्चे के शव और हिना का डीएनए मैच नहीं हुआ। इससे एक बार फिर बच्चे के शव की शिनाख्त की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस अब इसमें नए सिरे से शिनाख्त करने में जुटने की बात कह रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी लापता बच्चे जुनेद के परिजनों की डीएनए रिपोर्ट आ गई है। सूटकेस बरामद शव और जुनेद के परिजनों का डीएनए मिलान नहीं हुआ है। टीमें अब पिछले पांच साल से लापता बच्चों का डाटा जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed