फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Divisional Commissioner termed the seven-minute response time of 108 ambulance as fabricated

Ghaziabad News: मंडलायुक्त ने 108 एंबुलेंस के सात मिनट रिस्पांस टाइम को बताया मनगढ़ंत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The Divisional Commissioner termed the seven-minute response time of 108 ambulance as fabricated
गाजियाबाद। मेरठ मंडल में 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा प्रस्तुत सात से आठ मिनट के औसत रिस्पांस टाइम पर मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताते हुए रिपोर्ट को मनगढ़ंत बताया है। मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर चर्चा की गई जहां एंबुलेंस सेवा से जुड़े आंकड़ों ने मंडलायुक्त का ध्यान खींचा।
विज्ञापन


बैठक में ईएमआरआई ग्रीन कंपनी ने बताया कि मंडल में कुल 131 एंबुलेंस संचालित हैं। नवंबर तक 27414 कॉल प्राप्त हुईं जिनमें से 25725 घटनास्थल तक एंबुलेंस भेजी गईं। मौके पर पहुंचने का औसत रिस्पांस टाइम सात से आठ मिनट दर्ज किया गया। गाजियाबाद जिले की 16 एंबुलेंस ने 3111 कॉल में से 2783 मामलों में पहुंचने का दावा किया और सात मिनट का रिस्पांस टाइम बताया। इसी तरह अन्य जिलों में भी सात मिनट का ही समय दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सभी जिलों की रिपोर्ट को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी परिस्थितियों में ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़, सड़क अवरोध और दूरी को देखते हुए सात मिनट में एंबुलेंस का किसी भी स्थान पर पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कागजों में उपलब्धियां दिखाने की जगह वास्तविक स्थिति प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि गलत आंकड़े न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई छिपाते हैं बल्कि आपातकालीन स्थितियों में सेवाओं के सुधार को भी प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा के प्रभारी रोचक चौहान ने कंपनी की ओर से दिए गए आंकड़ों का बचाव किया। उनका कहना है कि एंबुलेंस हॉट स्पॉट पर तैनात रहती हैं और अस्पतालों के पास खड़ी एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में कम समय लगता है। ऐसे में पूरे महीने का औसत समय निकाला गया है और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है।


जिलावार एंबुलेंस सेवा की स्थिति इस प्रकार रही

गाजियाबाद में 16 एंबुलेंस ने 3111 में से 2783 कॉल पर सात मिनट में सेवा दी

गौतमबुद्धनगर में 14 एंबुलेंस ने 3075 कॉल पर सात मिनट में प्रतिक्रिया दी

हापुड़ में नौ एंबुलेंस ने 1687 कॉल पर सात मिनट का समय दर्ज किया

बागपत में 15 एंबुलेंस ने 2963 मामलों में सात मिनट का समय बताया

बुलंदशहर में 40 एंबुलेंस ने 8236 कॉल पर सात मिनट का समय लिया

मेरठ में 37 एंबुलेंस ने 6981 मामलों में आठ मिनट का औसत समय दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed