फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The district court judge said Waliullah

जिला जज की कोर्ट में पेश हुआ वलीउल्लाह

Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The district court judge said Waliullah
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo

वाराणसी में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में सोमवार को आरोपी वलीउल्लाह को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया। डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद वलीउल्लाह की पेशी से पूर्व कचहरी को जैसे छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

विज्ञापन


वाराणसी बम कांड के इस मामले में विगत कई तारीखों से अभियोजन की निर्णय पर फाइनल बहस चल रही है। सोमवार को भी यह बहस जारी रही। जिला जज आरके उपाध्याय ने बाकी बहस के लिए अब 2 जून की तारीख नियत की है। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेश यादव ने बहस की।
विज्ञापन


क्या था मामला: 7 मार्च 2006 को वाराणसी एकाएक ही सिलसिलेवार बम धमाकों से गूंज उठा था। जीआरपी कैंट और संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पांच-पांच मिनट के अंतराल पर धमाके हुए। जीआरपी कैंट में हुए बम धमाके में 11 और संकट मोचन मंदिर में हुए धमाके में 7 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। बाद में दशासमेव घाट से बम बरामद हुआ था। इस मामले में लखनऊ के थाना गुसाई गंज पुलिस ने फूलपुर निवासी वलीउल्लाह को 5 अप्रैल 2004 को एक पिस्टल और आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में ही वलीउल्लाह ने वाराणसी में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में खुद का हाथ होने की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed