फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The delivery boy cheated you of 11 lakh rupees by changing the parcel

Ghaziabad News: पार्सल बदलकर डिलीवरी बॉय ने लगाया 11 लाख का चूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The delivery boy cheated you of 11 lakh rupees by changing the parcel
साहिबाबाद। डीएलएफ भोपुरा स्थित ई-कॉमर्स कंपनी के सेंटर प्रभारी राजीव शर्मा ने कंपनी के ही डिलीवरी बॉय दिल्ली के हर्ष विहार निवासी हर्ष और न्यू सीमापुरी निवासी नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हर्ष फर्जी नाम-पते पर नामी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के ईयरबड्स मंगाता था। इसके बाद पार्सल से उन्हें निकालकर उनकी जगह प्लास्टिक का सामान या सस्ते उत्पाद रख कंपनी को पार्सल रिटर्न कर देता था। इस तरह उसने कंपनी को 11 लाख रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी हर्ष की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे आरोपी नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


राजीव शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ई-कॉमर्स कंपनी के वेयर हाउस पर प्रभारी हैं। बताया कि हर्ष और नदीम कंपनी के डिलीवरी बॉय हैं। वेयर हाउस में आने वाले ऑनलाइन पार्सल को लोगों तक पहुंचाते थे। पिछले कुछ दिनों में वित्तीय ऑडिट के दौरान करीब 11 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई तब कंपनी ने आंतरिक जांच कराई। पता चला कि इतना आर्थिक नुकसान पिछले कुछ समय में कंपनी को वापस गए पार्सल की वजह से हुआ है।
विज्ञापन

छानबीन हुई तब पता चला कि यह सभी पार्सल हर्ष को डिलीवर करने के लिए मिले थे। जब यह पार्सल वापस पहुंचे तब उनमें असल ईयरबड्स की जगह प्लास्टिक का सामान या निम्न स्तर के उत्पाद भरे मिले। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि हर्ष पार्सल को खोलकर उसमें नकली सामान भरता था। इसके बाद नाम-पता न मिलने की रिपोर्ट लगाकर उन्हें कंपनी को वापस कर देता था। यहां तक कि बाद में यह भी सामने आया कि आरोपी ने खुद कई पार्सल नकली नाम-पते पर ऑर्डर किए थे। कंपनी के सामने पूरा मामला आते ही आरोपी नौकरी छोड़कर चला गया। राजीव के मुताबिक आरोपी नदीम की बहन के बैंक खाते में हर्ष रुपये स्थानांतरित करता था, इसलिए नदीम को भी मुकदमे में नामजद किया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed