फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The credibility of two state ministers of BJP is also at stake, responsibility increased

Ghaziabad News: भाजपा के दो राज्य मंत्रियों की साख भी लगी दांव पर, जिम्मेदारी बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
The credibility of two state ministers of BJP is also at stake, responsibility increased
गाजियाबाद। लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का चेहरा बदलने के बाद शुरू हुए विवाद की वजह से अब भाजपा के दो राज्य मंत्रियों की साख भी दांव पर लग गई है। इस विरोध को थामने के साथ-साथ पिछड़ों और अगड़ों को साधने की जिम्मेदारी भी इन दोनों मंत्रियों पर आ गई है।
विज्ञापन

भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को प्रदेश की राजनीति में प्रतिनिधित्व देने के लिए नरेंद्र कश्यप को यूपी में मंत्री बनाया हुआ है। बसपा से राज्यसभा सांसद रह चुके नरेंद्र कश्यप की न सिर्फ अपनी बिरादरी में बल्कि पिछड़ा वर्ग में अच्छी पकड़ मानी जाती है। फिलहाल वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भी करीबी माने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, यूपी में बीते महीने हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को जगह देकर ब्राह्मणों को साधने का प्रयास किया है। उन्हें अचानक से नाम तय कर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। इसका संदेश न केवल गाजियाबाद में बल्कि पश्चिम यूपी की कई सीटों पर ब्राह्मणों के साथ-साथ अगड़ों को साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

अब दोनों मंत्री के गढ़ गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने वीके सिंह की बजाय शहर विधायक अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया तो क्षत्रिय समाज में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस विरोध को शांत कर मान-मनौव्वल में जुटा है, लेकिन चर्चा है कि इस नाराजगी का असर लोकसभा चुनाव में भाजपा को आंशिक तौर पर खामियाजा उठाना पड़ सकता है। सात लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत का दावा कर रहे भाजपा संगठन को इस नाराजगी की भरपाई अन्य बिरादरियों से करनी पड़ सकती है। इंडी गठबंधन ने ब्राह्मण प्रत्याशी डॉली शर्मा को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को न सिर्फ ब्राह्मणों बल्कि अगड़ों को साधने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, पिछड़ा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को भी मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाना में नाराज क्षत्रियों को मनाने का जिम्मा विधायक धर्मेश तोमर पर
वीके सिंह का टिकट कटने से नाराज क्षत्रिय समाज के लोग खुलकर विरोध कर चुके हैं। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में साठा चौरासी के धौलाना क्षेत्र में क्षत्रिय मतदाता बड़ी संख्या में है। यहां से भाजपा से विधायक भी ठाकुर बिरादरी से धर्मेश तोमर है। ऐसे में बिरादरी की नाराजगी दूर करने की बड़ी चुनौती विधायक के सामने भी खड़ी हो गई है। पार्टी ने धर्मेश तोमर को भी बिरादरी में उपजे विरोध को शांत करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed