{"_id":"69581db7505fe139ed0e72f6","slug":"the-couple-was-beaten-up-and-the-house-was-vandalized-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108191-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी दंपती ने आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने विवाहिता के कपड़े भी फाड़ दिए। विवाहिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
कॉलोनी निवासी एक विवाहिता के अनुसार कुछ दबंग किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर थीं। आरोप है कि तभी चार आरोपी लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। आरोपियों ने विवाहिता और उसके पति को बुरी तरह पीटा और घर का सामान तोड़ा। आरोपियों ने विवाहिता से अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना से दंपती दहशत में हैं। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।