{"_id":"6499e75f8aa044aed301b526","slug":"the-couple-threatened-to-die-the-police-broke-open-the-door-and-pulled-them-out-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-77-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दंपती ने दी मरने की धमकी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दंपती ने दी मरने की धमकी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला
विज्ञापन
लोनी। डीएलएफ रॉयल गार्डन कॉलोनी में संपत्ति को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक दंपती ने बुजुर्ग मां बाप को बाहर निकालकर अपने आप को फ्लैट में बंद कर लिया। दंपती ने बेड पर तीन सिलिंडर रख लिए, हाथ में चाकू और पंखे पर रस्सी बांध ली थी। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपती फ्लैट में खुद रहना चाहता है और परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं रखना चाहता, इसी जिद् को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया। देर रात दंपती से पुलिस की पूछताछ जारी थी।
फ्लैट में राहुल अपने माता, पिता, छोटे भाई, बहन और पत्नी डिंपल के साथ रहता है। वह नशे का आदी बताया गया। सोमवार को राहुल और डिंपल ने माता पिता को फ्लैट से बाहर निकाल दिया। भाई और बहन भी बाहर थे। इसके बाद अपने बेड पर तीन सिलिंडर रख लिए। माता-पिता दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे, लेकिन दंपती दरवाजा नहीं खोल रहा था। कुछ लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो दंपति ने सिलिंडर में आग लगाने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को समझाने की कोशिश की लेकिन दंपति नहीं माना और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस टीम फ्लैट की चौथी मंजिल पर पहुंची। यहां से पुलिसकर्मी रस्सी के सहारे नीचे दंपति के फ्लैट पर पहुंचे। करीब साढ़े सात बजे किसी तरह पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अंदर घुसते ही राहुल चाकू से अपने ऊपर वार करने लगा, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। एसीपी विवेक सिंह ने बताया कि मामले में दोनों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दंपती फ्लैट में खुद रहना चाहता था। परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं रहना देने चाहता था।