फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The couple cheated 69 thousand in the name of supplying bricks

Ghaziabad News: ईंट सप्लाई करने के नाम पर दंपती ने 69 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The couple cheated 69 thousand in the name of supplying bricks
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के विष्णु एंक्लेव निवासी राकेश गिरी व उनकी पत्नी से मसूरी निवासी सुधीर कुमार ने ईंटों की सप्लाई करने के नाम पर 69 हजार रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने सुधीर कुमार और अमृता चौधरी के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राकेश गिरी का कहना है कि वह बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने मसूरी निवासी सुधीर कुमार से अपनी बिल्डिंग के निर्माण के लिए 2020 में संपर्क किया। उन्होंने सुधीर के घर जाकर सुधीर व उसकी पत्नी अमृता चौधरी को एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि सुधीर ने उन्हें 31 हजार कीमत की ईंटों की सप्लाई कर दी लेकिन लॉकडाउन का हवाला देकर बाकी ईंट नहीं भेजी। बाद में आरोपियों ने उन्हें 69 लाख के चेक दिए जो बाउंस हो गए। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed