फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The country is moving towards becoming a developed nation: Brajesh Pathak

विकसित राष्ट्र बनने की तरफ बढ़ रहा देश : ब्रजेश पाठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The country is moving towards becoming a developed nation: Brajesh Pathak
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित एक मंडप में आयोजित मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बड़े बदलाव हुए हैं, देश अब विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। विश्व में भारत का नाम अब सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर एनडीए इतिहास रचेगा।
विज्ञापन

रविवार शाम उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने 10 साल पहले के कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में खेल मंत्री, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में संचार मंत्री जेल गए। इससे भारत भ्रष्टाचार करने वाले देशाें की सूची में अव्वल आता था। मोदी की सरकार बनने के बाद देश विकास के क्षेत्र में नित नई इबारत लिख रहा है। राम मंदिर निर्माण और धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। साथ ही यह भी कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसले होंगे। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश माफिया मुक्त कर दिया है। अब अपराधी जेल जाने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागपत लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी मैदान में हैं, उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीताकर लोकसभा भेजिए। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा बूथ अध्यक्षों के बल पर ही दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, भोजपुर ब्लाॅक प्रमुख सुचेता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा, डॉ. देवेंद्र शिवाच, सतेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, स्वदेश जैन, महेश तायल, साधना, सुधा और पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबोधन शुरू होने पर चले गए रालोद नेता
भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कुछ रालोद नेता भी पहुंचे, घंटों कार्यक्रम में रहे। मगर कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता ही छाए रहे। घंटों बैठने के बाद जैसे ही उपमुख्यमंत्री का संबोधन शुरू हुआ तो रालोद नेता वहां से चुपचाप निकल लिए। यह प्रकरण चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed