फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The corporation has issued a tender to replace the 15-year-old lift

Ghaziabad News: 15 साल पुराने लिफ्ट को बदलने के लिए निगम ने निकाला टेंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The corporation has issued a tender to replace the 15-year-old lift
गाजियाबाद। नगर निगम के मुख्यालय भवन में 15 साल पहले लगी दूसरी लिफ्ट को भी अब बदला जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया है। पुरानी लिफ्ट नंबर-02 को बदलने के लिए 27.25 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इसमें पुरानी लिफ्ट को हटाना और नई लिफ्ट लगाना व दो साल का रखरखाव शामिल है। नई लगने वाली लिफ्ट पैसेंजर गियरलेस होगी। इसकी क्षमता 680 किलो तय की गई है।
विज्ञापन

यह लिफ्ट कुल 5 लैंडिंग के साथ लगेगी और इसकी ट्रेवल हाइट 18,800 मिमी रहेगी। बता दें कि नगर निगम मुख्यालय में कुल तीन लिफ्ट हैं। इनमें से दो लिफ्ट बदली जा चुकी हैं और तीसरी लिफ्ट को बदलने की योजना के तहत यह टेंडर जारी किया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि लिफ्ट नंबर-02 काफी पुरानी होने की वजह से दिक्कतें आ रही थीं। इसके अलावा नए मानकों के अनुरूप भी लिफ्ट नहीं है। इसके लिए लिफ्ट को बदलने के लिए कार्रवाई की जा रही है। ताकि आने-जाने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed