{"_id":"69ebd0b5788a9491cf0350c0","slug":"the-cooperative-society-has-been-assigned-a-wheat-procurement-target-of-4000-quintals-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-871287-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सहकारी समिति को मिला 4000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सहकारी समिति को मिला 4000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन
गाजियाबाद। सहकारिता विभाग की ओर से जिले में गेहूं खरीद के लिए खोले गए प्रत्येक केंद्र को 4000 क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए कुल 8 केंद्र खोले गए हैं।
सहकारिता विभाग की सहायक आयुक्त एवं सहायक प्रबंधक इंदु सिंह का कहना है कि हमारे निवाड़ी देहात, विसोखर मऊ, सहपुर-सकुरपुर, मोरटा, चिरौड़ा, मंडोला, डासना और मंडी गोविंदपुरम में कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 15 जून तक चार हजार क्विंटल की खरीद की जानी है। अभी तक 1700 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
किसानों से गेहूं जांच करने के बाद लिए जा रहे हैं। इन क्रय केंद्रों पर किसान सुबह आठ से रात आठ बजे तक गेहूं बेच सकते हैं। इस बार समर्थन मूल्य 2,585 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन
उठान नहीं होने से खरीद बंद
किसानों का कहना है कि केंद्रों पर गेहूं तो रख लिया गया है, लेकिन उठान नहीं किया जा रहा। इससे किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। उन्हें बेवजह लौटाया जा रहा है। गेहूं में कमियां निकाली जा रही है। अधिकारियों ने इन आरोपों को नकार दिया।