फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The constable beat the businessman for not giving 500 rupees

Ghaziabad News: 500 रुपये न देने पर सिपाही ने व्यापारी को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The constable beat the businessman for not giving 500 rupees
मुरादनगर। ईदगाह मार्ग पर मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सुबह दस बजे ठीया (दुकान) लगा रहे कपड़ा व्यापारी याकूब को सिपाही दिनेश कुमार ने बेरहमी से पीटा। किसी ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया है। याकूब का आरोप है कि सिपाही ने उससे 500 रुपये मांगे। उसने धमकी दी कि रुपये देने पर ही ठीया लगाने देगा। रुपये देने से इन्कार करने पर उसने उसकी पिटाई की। ईदगाह कालोनी निवासी याकूब का कहना है कि रकम न मिलने पर वह उसे चौकी ले गया और वहां फिर से पीटा। साथी व्यापारी चौकी पहुंचे तो उनके साथ उसने बदसलूकी की और फिर वहां से भाग गया। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इतने संगीन आरोप के बावजूद कार्रवाई के नाम पर सिपाही का सिर्फ तबादला किया गया है। सिपाही अकेला नहीं था। उसके साथ चामुंडा चौकी प्रभारी और एक अन्य सिपाही भी आया था। उसने उन दोनों के सामने ही पिटाई की। वे चुपचाप देखते रहे। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि सिपाही दिनेश कुमार को चामुंडा चौकी से हटाकर रावली चौकी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक से भी अभद्रता
साप्ताहिक बाजार में आए व्यापारियों ने पूर्व विधायक वहाब चौधरी से शिकायत की। वहाब का कहना है कि उन्होंने सिपाही को फोन किया तो उसने उनसे भी अभद्रता की। दुकानदारों का आरोप है कि चामुंडा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मंगलबाजार में दुकानदारों से अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
डीसीपी ग्रामीण जोन शुभम पटेल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed