{"_id":"67ddbbca5d3dd7183a03a6b7","slug":"the-city-will-get-relief-from-air-pollution-municipal-corporation-will-buy-five-anti-smog-guns-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-596630-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शहर में वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात, नगर निगम खरीदेगा पांच एंटी स्मॉग गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शहर में वायु प्रदूषण से मिलेगी निजात, नगर निगम खरीदेगा पांच एंटी स्मॉग गन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में जल्द ही वायु प्रदूषण से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर निगम पांच मल्टीलेवल एंटी स्मॉग गन खरीदने जा रहा है। यह एंटी स्मॉग गन सड़क की धूल के साथ हवा में फैली धूल को भी नियंत्रित करने का काम करेगी। प्रत्येक जोन को एक-एक एंटी स्मॉग गन दी जाएगी। शुक्रवार को महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गनों का प्रदर्शन देखा।
वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग आधुनिक एंटी स्मॉग गन खरीदने जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मल्टी लेवल एंटी स्मॉग गन चारों तरफ से पानी का छिड़काव करेगा। आधुनिक एंटी स्मॉग गन से हवा की धूल पर नियंत्रण करने का कार्य किया जाएगा। गाड़ी के चारों तरफ से पानी का छिड़काव के साथ गाड़ी पर लगे वाटर कैनन गन के माध्यम से लगभग 20 मीटर ऊंचाई तक पानी का छिड़काव किया जा सकेगा। वायु गुणवत्ता सुधार का कार्य स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होगा। आधुनिक एंटी स्मॉग गन में वाटर कैनन पंप भी लगाया गया है। इसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बड़े पैमाने पर पानी का छिड़काव किया जा सकेगा। टैंक की क्षमता लगभग 9000 लीटर पानी की है। इसमें एसटीपी के शोधित जल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, पार्षद भारत गौतम पार्षद अमित त्यागी उपस्थित रहे।