{"_id":"6a1b367d2da6cb6c2405c5ba","slug":"the-city-residents-were-troubled-by-power-outages-throughout-the-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-897726-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली की आवाजाही से दिनभर परेशान रहे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली की आवाजाही से दिनभर परेशान रहे शहर के लोग
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी के बीच शहर में बिजली कटौती रुक नहीं रही है। एनएच-9 के पास डूंडाहेड़ा क्षेत्र में स्थिति और बदतर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार मरम्मत के कार्य के कारण कहीं-कहीं पर शटडाउन होता है तो कहीं पर ट्रिपिंग के कारण हर 20 से 25 मिनट बाद बिजली गुल हो जाती है। सुबह पानी सप्लाई के वक्त बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के रहने वाले रमेश सोनी, सुनैना देवी व अन्य ने बताया कि क्षेत्र की आबादी पांच हजार है। सभी लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। यहां दिनभर में 18 से 20 घंटे ही सप्लाई हो पा रही है। क्षेत्र में तीन फेज में बिजली सप्लाई होती है, लेकिन एक ही फेज चल रहा है। अरुण समाजसेवी ने बताया कि लगातार कटौती से डूंडाहेड़ा, लाल क्वार्टर और एसटीपी प्लांट के पास बनी पानी की टंकियां भर नहीं पातीं। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पानी के लिए हैंडपंप ही सहारा हैं।
शांतिनगर, सैन्य विहार, बिहारीपुरा, खैराती नगर, सुदामापुरी, महाराणा विहार के लोग भी अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त हैं। उधर, शहर की अन्य कॉलोनियां प्रताप विहार, विजय नगर में चार से पांच घंटे, गुलधर, मोरटा, दुहाई में दो से चार घंटे, लोहियानगर, पटेलनगर, नंदग्राम, कैलाभट्ठा, महिंद्रा एन्क्लेव में भी दो से तीन घंटे का कट हो रहा है। इस संदर्भ में जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है। कहीं फॉल्ट आने पर उसे तुरंत दुरुस्त कराकर आपूर्ति को सुचारु कर दिया जा रहा है।