फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The city has become a gas chamber, breathing is difficult

Ghaziabad News: शहर बना गैस चैंबर...सांस लेना दूभर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The city has become a gas chamber, breathing is difficult
साहिबाबाद/गाजियाबाद। धूल, धुएं और धुंध ने शहर को गैस चैंबर बना दिया। सोमवार को दिनभर स्माॅग की चादर तनी रही। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद पांचवे स्थान पर रहा। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पहली बार 400 के पार पहुंचा। हवा में घुले इस जहर का जनजीवन पर व्यापक असर नजर आया।
विज्ञापन

सुबह से ही लोगों को आंखों में जलन, सीने में बेचैनी और सांस लेने में भारी तकलीफ महसूस हुई। स्कूलों में बच्चों की हाजिरी घट गई। कई बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे। पार्कों में सुबह के समय सन्नाटा रहा। लोग सुबह की सैर पर नहीं निकले। सहालग का सीजन होने के बावजूद बाजारों से रौनक गायब रही।
विज्ञापन

भीड़ सिर्फ अस्पतालों में नजर आई। सुबह से ही सांस के मरीज पहुंचने लगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि धुंध बढ़ने और पारा गिरने से प्रदूषण की परेशानी बढ़ी है। आसपास के शहरों की स्थिति भी गाजियाबाद से अलग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्यूआई
वसुंधरा 455

इंदिरापुरम 399

संजय नगर 432

लोनी 479


हवा में मौजूद तत्व

तत्व स्तर मानक

पीएम-10 464 100

पीएम-2.5 485 60

एसओ-2 40 80

एनओ-2 34 80





नियम बनाने वाले ही कर रहे उल्लंघन

ग्रैप नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, वही इसका उल्लंघन कर रहे हैं। ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद सोमवार को नगर निगम की टीम श्यामपार्क एक्सटेंशन ए ब्लॉक में सड़क निर्माण किया। सोमवार सुबह से ही शहर की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी। बावजूद इसके नगर निगम की टीम ने यहां दिन भर में सड़क बना डाली। यहां तक कि सड़क निर्माण की शिकायत कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उच्च अधिकारियों से किया। बावजूद इसके निगम की टीम ने काम नहीं रोका और शाम तक यहां सड़क बनाते रहे। न केवल श्यामपार्क बल्कि नगर निगम की टीम ने वसुंधरा सेक्टर-16 में भी सड़क पर पैच वर्क किया। इस मामले में समाजसेवी अमित किशोर ने एक्स पर शिकायत के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से भी शिकायत की। सड़क निर्माण मामले में नगर निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए तारकोल में रोड़ी रविवार रात ही तैयार हो चुकी थी ऐसे में सोमवार सुबह रोड़ी बिछाकर काम रोक दिया गया। दूसरी ओर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण की शिकायत मिलने पर जब जांच की ई तो शिकायत सही निकली। विभाग नगर निगम को जल्द ही नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed