फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The central government has issued an alert for dengue

डेंगू के लिए केंद्र ने राज्यों को जारी किया अलर्ट

Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The central government has issued an alert for dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
डेंगू की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है। रोकथाम के उपायों को अपनाने के साथ-साथ प्रचार- प्रसार और जागरूकता पर भी जोर देने को कहा है। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर के स्वास्थ्य अधिकारियों की एक बैठक दिल्ली में हुई। इसी बैठक में डेंगू से निपटने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

 
बैठक में सभी राज्यों से समय पर डेंगू के सैंपल भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में डेंगू किट की उपलब्धता पर जोर दिया गया। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि जनपद में पहले से सर्वे अभियान में 20 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में भी अलग से डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। फीवर सर्वे का भी काम शुरू किया गया है, जिसमें अभी तक वायरल के काफी मरीज मिले हैं। इसके अलावा जहां भी डेंगू मच्छर की ब्रीडिंग पाई जाती है वहां-वहां लार्विसाइड का भी छिड़काव किया जाता है। बरसात में स्प्रे अभियान कुछ कम कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील परिसर में मिला लार्वा: बुधवार को सरकारी विभागों में डेंगू ब्रीडिंग सर्वे अभियान चलाया गया। इसमें तहसील परिसर, थानों, कलक्ट्रेट आदि जगहों पर टीम ने सर्वे किया।  तहसील कंपाउंड में दो जगहों पर लार्वा मिला।

यहां दोनों जगहों पर कूलर में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में भी एक जगह लार्वा पाया गया है। डीएमओ ने बृहस्पतिवार को भी इन्हीं जगहों पर सर्वे अभियान चलेगा।

अभी तक 200 स्थानों पर मिल चुका है डेंगू का लार्वा

 शहर में जिस तरह लगातार डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं, उनसे स्थिति भयावह हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत तीन माह से चलाए गए सर्वे अभियान में अब तक 200 से अधिक स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। खास बात यह है कि इनमें हाईराइज इमारतों के साथ ही सरकारी भवन भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रैल माह से ही डेंगू ब्रीडिंग सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया था। अभियान के चलते अप्रैल के अंतिम माह में एक साथ 12 जगहों पर डेंगू के लार्वा पाए गए थे। मई में कुछ राहत रही।


जून के बाद से लगातार सर्वे अभियान में डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। अभी तक 200 स्थानों से अधिक जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। इसमें दोनों सरकारी अस्पतालों सहित कौशांबी, इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, कांशीराम आवासीय योजना, विजयनगर, नंदग्राम, राजनगर, कविनगर, डेल्टा कालोनी सहित सभी प्रमुख जगहों पर लार्वा मिले।

खास बात यह रही है कि पॉश इलाकों में भी घरों में फ्रिज के ड्रिपिंग ट्रे, एसी डक्ट, कूलर और गमलों आदि में मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed