फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The car of the wedding party collided with a truck parked on the road, one died and the other was injured.

Ghaziabad News: सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बरातियों की कार, एक की मौत दूसरा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The car of the wedding party collided with a truck parked on the road, one died and the other was injured.
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर मार्ग स्थित अमराला गेट के पास बुधवार रात करीब 11 बजे सड़के किनारे खड़े ट्रक में बरातियों की कार घुस गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

बुधवार को बागपत के डौला गांव निवासी ठाकुर रविप्रताप सिंह की बरात फरीदनगर आई थी। इस बरात में गांव के ही अनिल राणा(54) और अभिमन्यु दो अन्य ग्रामीणों के साथ कार से आए थे। पुलिस के अनुसार अनिल राणा और अभिमुन्य बरात में शामिल होने के बाद रात करीब 11 बजे डौला लौट रहे थे। कार अभिमन्यु चला रहे थे। जैसे ही वह फरीदनगर-भोजपुर मार्ग स्थित गांव अमराला गेट के समीप पहुंचे। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और अभिमन्यु व अनिल राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनिल राणा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। आरोप है कि ट्रक सड़क पर गलत तरीके से खड़ा था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed