{"_id":"5873e1484f1c1b1929ba9567","slug":"the-captive-congressmen-oppose-the-knockout-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली पीटकर कांग्रेसियों ने किया नोट बंदी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली पीटकर कांग्रेसियों ने किया नोट बंदी का विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
थाली पीटकर विरोध जताती कांग्रेस की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस जिला और महानगर महिला कमेटी की ओर से थाली पीटकर विरोध जताया गया। जिला व महानगर कार्यालय पर महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी को मोदी सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए फैसले से प्रभावित महिलाओं और गरीबों का दुख बयान किया।
पुराना बस अड्डा स्थित जिला कमेटी कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष माया देवी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने थाली पीटकर नोटबंदी के फैसले का विरोध किया। मायादेवी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले ने महिलाओं की रसोई के साथ घर की व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी।
वहीं कंपनी बाग स्थित कार्यालय पर महानगर महिला कमेटी अध्यक्ष पूजा चड्ढा के नेतृत्व में भी थाली पीटकर निर्णय का विरोध किया गया। उन्होंने ‘गरीब का पेट खाली महिलाओं बजाओ थाली’ सरीखे नारों के साथ फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपाध्यक्ष खुशनुमा प्रवीण, शिवानी राना, वीणा राही, आराधना माथुर, मंजू गर्ग, बाबूराम शर्मा, मौजीराम गौतम, बीना तितोरिया, अनीता, सानिया सिंह, सुधा रावत, पायल रस्तोगी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।