{"_id":"6695a907ee85a5f9180ba008","slug":"the-bullies-entered-the-house-and-beat-the-family-made-a-reel-in-the-post-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103410-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, चौकी में बनाई रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, चौकी में बनाई रील
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के चुड़ियाला गांव में पुरानी रंजिश में दबंगों ने किरन जाटव के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चौकी में बैठकर रील बनाई। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
चुड़ियाला गांव निवासी किरन जाटव और पिंटू जाटव आसपास रहते हैं। किरन ने बताया कि मोहल्ले में सरकारी रास्ता बन रहा है। रास्ते पर चलने को लेकर 11 जुलाई को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया। किरन का आरोप है कि दो दिन पूर्व पिंटू जाटव के पुत्र संजय ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। किरन ने चुड़ियाला चौकी पर मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पुलिसकर्मी किरन पर समझौते का दबाव बनाने लगे।
इसी बीच आरोपी संजय ने चौकी पर बैठकर रील बनाकर स्टेटस लगाकर रौब गालिब किया। किरन जाटव पक्ष ने सोमवार को उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों में सरकारी रास्ते के निर्माण को लेकर विवाद था। पुलिस की गैर मौजूदगी में संजय जाटव ने चौकी पर बैठकर रील बनाई थी। एक से पक्ष पिंटू और संजय व दूसरे पक्ष से रवि और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।