फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of a vegetable vendor, who had gone to his sister's house, was found abandoned near a police outpost.

Ghaziabad News: बहन के घर गए सब्जी विक्रेता का शव लावारिश अवस्था में पुलिस चौकी के पास मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a vegetable vendor, who had gone to his sister's house, was found abandoned near a police outpost.
मोदीनगर। मंगू का फाइल फोटो
मोदीनगर। नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता मंगू का शव मंगलवार सुबह मोदीपोन पुलिस चौकी के पास लावारिश अवस्था में मिला। मंगू सोमवार को बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह पुरानी मोदीपोन पुलिस चौकी के समीप एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मंगू पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई। रणवीर सिंह ने बताया कि मंगू फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। परिजनों के अनुसार मंगू के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने मंगू की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed