फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused who broke into the Zepto store and robbed it were arrested.

Ghaziabad News: जेप्टो स्टोर में घुसकर लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The accused who broke into the Zepto store and robbed it were arrested.
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित जेप्टो स्टोर में घुसकर करीब 1.40 लाख रुपये की लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों में एक स्टोर का कर्मचारी भी शामिल है। कर्मचारी ने ही स्टोर में लूट की योजना बनाई थी। लूट के दौरान पहने कपड़ों से आरोपियों तक पुलिस पहुंची। कब्जे से 1,26,310 रुपये, चाकू, तमंचा, कारतूस, 4 फोन और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जेप्टो स्टोर में हुई घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलाने के लिए टीम का गठन किया गया था। मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करने लगी। घटना के दौरान स्टोर में मौजूद तीन से चार कर्मचारियों से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में कर्मचारी सौरभ शर्मा अपने बयान बदलने लगा था। पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही थी। पुलिस की टीम बदमाशों की पहचान के लिए बंथला नहर के किनारे बिजली घर के पास पहुंची। यहां कुछ लोग घूम रहे थे। जिनमें एक व्यक्ति ने लूट के दौरान पहने कपड़े में जा रहा था। पुलिस ने फुटेज में कपड़े और हुलिया देखा। शक के आधार पर पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा। फुटेज देखकर पुलिस ने तीनों को पहचान लिया। तीनों ने अपने नाम अंश सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह निवासी अशोक वाटिका थाना टीला मोड, चेतन शर्मा पुत्र राजबहादुर शर्मा निवासी कबीर नगर दिल्ली और लोकेश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी डी-ब्लाक हर्ष विहार दिल्ली बताए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीम द्वारा सौरभ शर्मा से सवाल कर रही थी। कुछ समय बाद सौरभ शर्मा ने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की बात कबूली।
विज्ञापन


दो माह पहले स्टोर में नौकरी पर लगा था
एसीपी ने बताया कि सौरभ शर्मा करीब दो माह पूर्व स्टोर पर 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर लगा था। वह काउंटर के पास रहता था। कैश उसके आगे आता था। कैश को देखकर सौरभ शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्टोर में घुसकर लूट की योजना बनाई। सौरभ ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और लूट का प्लान बनाया। प्लान के तहत सौरभ स्टोर पर तीन अन्य कर्मचारियों के साथ बैठा हुआ था। तीन कर्मचारी स्टोर पर काम कर रहे थे। सौरभ ने जान बूझ कर स्टोर का शटर खोल कर रखा था। प्लान के तहत बाइक पर सवार होकर सौरभ के तीन साथी स्टोर के अंदर आए। तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर काउंटर में रखे पैसों से भरा बैग सौरभ से छीन लिया। एमाउंट बढ़ाने के लिए तीन दिनों का केश जमा नहीं किया था। बैग में करीब 1 लाख 40 हजार रुपये थे। लूट के बाद चारों ने पैसों को आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साथियों ने पैसे से भरा बैग लूटा था

एसीपी ने बताया कि अंश, चेतन शर्मा और लोकेश से पूछताछ में पता चला कि करीब 50 दिन पहले लालबाग से बाइक सवार व्यक्ति से नसबंदी तिराहा मार्ग पर हथियार के बल पर पैसों से भरा बैग छीन लिया था। जिसमें करीब 36 हजार 200 रुपये, खाने का टिफिन था। पैसों को तीनों ने आपस में बांट लिए थे। टिफिन व थैले को रास्ते में मोटरसाइकिल से जाते समय ही शिव विहार के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed