{"_id":"664fc2bb6b8babf20407c1b4","slug":"the-accused-was-not-caught-even-after-two-days-of-shubhams-murder-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-382673-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शुभम की हत्या के दो दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शुभम की हत्या के दो दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के आंबेडकरनगर में मंगलवार दोपहर हुई शुभम (23) की हत्या के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है, जबकि शुभम के साथ कमरे में रहने वाले उसके साथी प्रेम पर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद से वह कमरे का ताला लगाकर फरार है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
पुलिस ने शुभम के परिवार से संपर्क कर वारदात की जानकारी दे दी है। बुधवार देर रात वह गाजियाबाद पहुंचे। बृहस्पतिवार को शुभम का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिवार शुभम का शव गांव ले गए। शुभम विजयनगर में सौदान सिंह के मकान में किराये पर रहता था। हत्या का आरोप प्रेम पर ही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने एलपीजी के छोटे सिलिंडर से वार कर हत्या की और कमरे का ताला लगाकर भाग गया। मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने उसे हड़बड़ाहट में भागते हुए भी देखा था। मामले में मकान मालिक सौदान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साजिश के तहत रुपये लेने का अंदेशा
प्रेम ने मंगलवार सुबह को मकान मालिक के बेटे हिमांशु से पांच हजार रुपये पेटीएम के जरिये लिए थे और शाम को नकद लौटाने का वादा किया था। लेकिन इसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर भाग गया। अंदेशा जताया जा रहा है उसने खर्चे के लिए रुपये लिए थे।