{"_id":"6856f5ed7b846e4e40054066","slug":"the-accused-wanted-in-the-robbery-case-was-arrested-in-an-encounter-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-662427-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लूट के मामले में वांछित चल रहा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लूट के मामले में वांछित चल रहा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली थानाक्षेत्र में शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी और लूट के कई मामलों में वांछित चल रहा है। उसकी पहचान गौतम बुद्धनगर के बादलपुर के शंकर विहार कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से नकदी, बाइक, तमंचा बरामद किया गया है।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम विजयनगर फ्लाईओवर कट चौकी क्षेत्र नया बस अड्डा पर वाहन चेक कर रही थी। तभी हिंडन विहार से विजयनगर की ओर जाते हुए एक बाइक नजर आईं, जिसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक लेकर साईं उपवन के कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। कुछ दूर जाकर रास्ता बंद हो गया तो उसने बाइक छोड़कर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चली गोली बदमाश के पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में लूटेरे ने बताया कि वह गाजियाबाद और नोएडा में लूट की घटना को अंजाम देता है। आज भी लूट के इरादे से गाजियाबाद आया थ और घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने जा रहा था। उसने बताया है कि वह पूर्व में भी लूट, चोरी आदि की घटनाएं कर चुका है। पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को भी उसने अंजाम दिया था। एसीपी ने बताया कि राहुल के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा व जीआरपी गाजियाबाद में कई मुकदमें पंजीकृत है। संबंधित थाना पुलिस से उसके अपराध के बारे में जानकारी की जा रही है। कुछ संदिग्ध नाम भी पुलिस को आरोपी ने बताए हैं। उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।