फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused quack who raped a woman on the pretext of marriage has been arrested

Ghaziabad News: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The accused quack who raped a woman on the pretext of marriage has been arrested
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी एक युवती के अनुसार वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। एक झोलाछाप युवती का उपचार करने घर आता था। आरोप है कि झोलाछाप ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। आरोपी युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और बाद में निकाह से मुकर गया। आरोपी ने युवती का कहीं और निकाह होने पर उनके पति को वीडियो भेजकर उनका तलाक करा दिया। मायके लौटने पर आरोपी दोबारा से युवती को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

युवती ने बीती 17 जून को आरोपी झोलाछाप के खिलाफ भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। गिरफ्तारी न होने से गुस्साई युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी अफसार की तलाश में लगी थीं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed