{"_id":"681d037443fa1a295b083d3d","slug":"the-accused-of-assault-was-beaten-up-in-the-police-station-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4714-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मारपीट के आरोपी की थाने में पिटाई, युवती समेत कई पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मारपीट के आरोपी की थाने में पिटाई, युवती समेत कई पर मुकदमा
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के रेल विहार कॉलोनी में कुत्ता पीटने और कॉलोनी की रहने वाली नेहा की स्कूटी में आग लगाने के आरोपी से पुलिस थाने में युवती और उसके साथियों ने मारपीट की। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नेहा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि नेहा ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि अरुण नाम के युवक ने उनके कुत्ते को पहले पीटा और उसका विरोध करने पर उनके भाई से भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने उनकी स्कूटी में भी आग लगा दी। बताया कि शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी अरुण को थाने ले आई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद युवती अपने साथियों के साथ थाने पहुंची और सभी ने मिलकर आरोपी युवक से मारपीट की। यहां तक कि नेहा, उसके भाई कपिल, पड़ोसी मोहित, सुनील व एक अन्य महिला ने महिला दरोगा प्रीति से गाली गलौज व धक्का-मुक्की की। एसीपी अजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद