{"_id":"6ad1436455d6388c620564ab","slug":"the-abduction-of-sita-the-meeting-between-rama-and-hanuman-and-the-slaying-of-bali-were-enacted-on-stage-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111178-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और बाली वध का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और बाली वध का हुआ मंचन
विज्ञापन
मुरादनगर। चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में श्री बड़ी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 95वें रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और बाली वध की लीलाओं का मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंचन की शुरुआत सीता हरण के प्रसंग से हुई। रावण की योजना के तहत मारीच के स्वर्ण मृग का रूप धारण करने और उसके पीछे जाने की घटना के बाद लक्ष्मण रेखा पार करने पर सीता हरण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रावण का वेश बदलना, पुष्पक विमान और माता सीता के करुण संवादों को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा। इस प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इसके बाद राम-हनुमान मिलन का मंचन हुआ। सुग्रीव के माध्यम से भगवान राम और हनुमान जी के मिलन व उनके बीच संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रमुख आकर्षण बाली वध रहा। सुग्रीव और बाली के बीच युद्ध के दृश्य को कलाकारों ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर बुधगोपाल गोयल, परमानंद गर्ग, सतीश मित्तल, चेयरमैन दीपक मित्तल, अध्यक्ष मोहित मुंडे, महामंत्री अंकित गर्ग, मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष अंकुर मित्तल आदि मौजूद रहे।