फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The 48,000-strong population of Vijayanagar has been starving for water for eight days.

Ghaziabad News: विजयनगर में आठ दिन से पानी को तरस रही 48 हजार की आबादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The 48,000-strong population of Vijayanagar has been starving for water for eight days.
विजयनगर में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद
गाजियाबाद। वार्ड संख्या एक विजयनगर बागू के करीब 48 हजार लोग आठ दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके में पेयजल की सप्लाई नहीं होने से यहां के लोग बाहर से पानी खरीदने के लिए विवश हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पेयजल की आपूर्ति के लिए निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी पिछले आठ दिनों से पाइप लाइन में लीकेज कहां से हो रहा है यही पता नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के रहने वाले अरुण समाजसेवी ने बताया कि पिछले बुधवार को जलकल विभाग की ओर से पेयजल की सप्लाई हुई थी। इसके बाद करीब आठ दिन गुजर गए हैं। पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। निगम के अधिकारियों से पूछने पर वह भी ठीक से न तो जवाब दे रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से इलाके के करीब 48 हजार की आबादी दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर पी रही है। नहाने व अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली मालती देवी ने बताया कि पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से पीने के साथ ही कपड़ा धोने, बर्तन धोने, नहाने समेत अन्य कार्यों में भी काफी समस्या हो रही है। उमस भरी गर्मी के बीच काफी दिक्कत हो रही है। लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं या अपने किसी पड़ोसी के सबमर्सिबल से पानी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र नागर ने बताया कि गैस पाइप लाइन डालने के दौरान कई स्थानों पर पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। निगम में शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस संदर्भ में जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज को ढूंढ़कर दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed