{"_id":"571120894f1c1b1e114a6b33","slug":"tests-done-by-telling-the-thousands-of-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर बताकर करा दिए हजारों के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर बताकर करा दिए हजारों के टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैंसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को कैंसर बताकर हजारों रुपये एेंठने वाले एक नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब पर उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना लगाया। फोरम ने पीड़ित को 17500 रुपये आर्थिक क्षति के साथ पांच हजार रुपये वाद व्यय और पांच हजार रुपये मानसिक क्षति के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मोदीनगर निवासी संतोष देवी ने क्षेत्र के जीवन अस्पताल में 2 नवंबर 2000 को टेस्ट कराया था। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दाहिनी ओर ब्रेस्ट कैंसर है। ऑपरेशन करके वहां से गांठ निकालनी पड़ेगी। पीड़ित संतोष देवी के परिजन घबरा गए और डॉक्टरों के कहने पर कई टेस्ट किए।
विज्ञापन
परिजन अपनी संतुष्टि के लिए संतोष देवी को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए और वहां टेस्ट कराया। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच केबाद बताया कि संतोष देवी को कोई कैंसर नहीं है। पूर्व का जो टेस्ट कराए गए, वह बेकार थे।
विज्ञापन
नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ परिजनों ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। कई साल तक चली सुनवाई के बाद फोरम के अध्यक्ष एसकेएस यादव ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाते हुए खर्चे के 17500 रुपये के अतिरिक्त 10 हजार रुपये अदा करने के आदेश दिया है।