फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Terrorist Mangat Singh used to live in a rented house in Ghaziabad 35 years ago

बड़ा खुलासा: गाजियाबाद में 35 साल पहले किराए के मकान में रहता था आतंकी मंगा, एक महिला भी रही थी साथ

Thu, 24 Apr 2025 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:23 PM IST
सार

पता चला है कि एक महिला के साथ मंगत सिंह उर्फ मंगा करीब 35 साल पहले विवेकानंद नगर में किराए के मकान में रहता था। विवेकानंद नगर निवासी वीर सिंह के मकान में करीब एक साल तक एक महिला के साथ रहता था। महिला को मंगत अपनी पत्नी बताता था। 

विज्ञापन
Terrorist Mangat Singh used to live in a rented house in Ghaziabad 35 years ago
आतंकी मंगा को किया गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के गिरफ्तार सक्रिय सदस्य मंगत सिंह उर्फ मंगा को एटीएस और साहिबाबाद पुलिस एसीजेएम चार कोर्ट में पेश करेगी। दिसंबर माह में कोर्ट ने मंगत का वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन


केसीएफ चीफ का भाई और साहिबाबाद थाने से वांछित आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को बुधवार को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि एक महिला के साथ मंगत सिंह उर्फ मंगा करीब 35 साल पहले विवेकानंद नगर में किराए के मकान में रहता था। विवेकानंद नगर निवासी वीर सिंह के मकान में करीब एक साल तक एक महिला के साथ रहता था। महिला को मंगत अपनी पत्नी बताता था। 
विज्ञापन


मकान मालिक वीर सिंह की पत्नी बाला देवी ने बताया कि वह बीते 50 वर्षों से इस मकान में रह रहे हैं। मंगत सिंह वर्ष 1990 में एक महिला के साथ जब किराए पर रहने आया था तब उसने महिला को अपनी पत्नी बताया था। खुद एक निजी कंपनी में नौकरी करना बताया था। मंगत सिंह और महिला किसी पड़ोसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। वर्ष 1990 के आखिरी दिनों में मंगत सिंह को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। उसकी पत्नी भी कुछ दिन बाद ही मकान खाली करके चली गई थी। उसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल का कहना है कि मंगत सिंह को एटीएस के साथ साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगत उर्फ मंगा के खिलाफ साहिबाबाद थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि आज दोपहर एक बजे मंगत को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed