फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tender for repair of Delhi-Saharanpur highway will open tomorrow, work will start in January.

Ghaziabad News: दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग की मरम्मत के लिए कल खुलेगा टेंडर, जनवरी में शुरू होगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tender for repair of Delhi-Saharanpur highway will open tomorrow, work will start in January.
गाजियाबाद। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग की मरम्मत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 29 दिसंबर यानी कल इस मार्ग की मरम्मत के लिए निविदा खोली जाएगी। इस मार्ग की मरम्मत के लिए 32 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में इस काम शुरू हो जाने की उम्मीद है। लोनी से गुजर रहे दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग की मरम्मत से लाखों लोगों को फायदा होगा। अक्तूबर में इस मार्ग के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। नवंबर में शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर निकाले गए थे। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा का कहना है कि सोमवार को टेंडर खोले जाएंगे। मार्ग की मरम्मत की काफी समय से मांग उठ रही थी। दिल्ली के शिव विहार से मंडोला तक करीब 12 किलोमीटर इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों और पार्षदों ने सड़क की मरम्मत की मांग सांसद से भी की थी। लोकनिर्माण विभाग की यह सड़क 18 मीटर चौड़ी है। सड़क की मरम्मत के साथ ही डिवाइडर की भी मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन



बारिश में होता है जलभराव

गड्ढों की वजह से बारिश के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव होता है। वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग और जन प्रतिनिधियों से मांग की गई थी। सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा लोनी के लोगों को होगा। सांसद अतुल गर्ग ने भी इस रोड की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों से संपर्क किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed