फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tehsil Day dominated the issue of power cuts

तहसील दिवस में छाया रहा विद्युत कटौती का मुद्दा

Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day dominated the issue of power cuts
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

तहसील मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित तहसील दिवस पर ग्रामीण अंचल में विद्युत कटौती का मुद्दा छाया रहा। अघोषित कटौती से किसानों को गेहूं की थ्रेसिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील दिवस पर कुल 28 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर रालोद कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। एसडीएम अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए रालोद नेताओं ने बताया कि  गांवों में भारी बिजली कटौती से गेहूं की थ्रेसिंग और सिंचाई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में ग्रामीण अंचल में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की बात कही थी, मगर मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिल रही है। प्रदर्शनकारियों मेें रामभरोसे लाल मौर्य, मनोज, सतेंद्र तोमर, बिट्टू खंजरपुर, हरपाल बालियान, जयप्रकाश त्यागी आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाकियू द्वारा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीण अंचल में 16 घंटे बिजली आपूर्ति व किसानों को गन्ना भुगतान की मांग शामिल है। ज्ञापन पर श्यामवीर सिंह, चंद्रपाल व राम अवतार आदि के नाम शामिल हैं।


वहीं पूर्व सभासद दुर्गेश शर्मा ने देवेंद्रपुरी पार्क में पर्यावरण के लिए किए गए पौधरोपण को कुछ लोगों पर उखाड़ने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष महेश वाल्मीकि ने ज्ञापन देकर पालिका प्रशासन से मांगें पूरी कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed