वापस नहीं आया आयान: घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था किशोर, थक-हारकर 14वें दिन परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
मसूरी में 24 अगस्त को 15 वर्षीय आयान नमाज के लिए घर से निकला। वह वापस नहीं लौटा। पिता रहीमुद्दीन ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत कुड़ी वाले स्कूल के पास इन्द्रगढी निवासी रहीमुद्दीन का 15 वर्षीय बेटा आयान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पीड़ित पिता ने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता रहीमुद्दीन पुत्र अमीर अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा आयान गत 24 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे घर से नमाज पढ़ने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने आसपास और पूरे मोहल्ले में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता के अनुसार, घर से निकलते समय आयान ने सफेद रंग की हाफ टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। रहीमुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा पहले भी एक बार बिना बताए घर से चला गया था, हालांकि तब वह 2-3 दिनों में खुद ही वापस आ गया था।
इस बार काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई खबर न मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, किशोर की तलाश शुरू कर दी है।