फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager stabbed after objecting to being hit by a bike; injured

Ghaziabad News: बाइक से टक्कर मारने के विरोध पर किशोर को चाकू मारा, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager stabbed after objecting to being hit by a bike; injured
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में सरेराह बाइक सवार ने किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया। शोर शराबा होने पर पिंक बूथ और नजदीक खड़ी फैंटम पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, किशोर को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर चरण सिंह काॅलोनी गली नंबर आठ प्रताप विहार निवासी विवेक (16) बाजार जा रहे थे। ऑटो स्टैंड के पास पिंक बूथ के सामने लापरवाही से बाइक चला रहे युवक ने विवेक को टक्कर मार दी। विवेक ने विरोध जताया और सही से बाइक चलाने को कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक सवार ने सब्जी बेचने वाले का चाकू उठाकर विवेक के पेट में घोंप दिया। इससे विवेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पिंक बूथ और फैंटम पुलिस ने आरोपी बाइक चालक की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोदीनगर के गदाना गांव निवासी जयवीर सिंह है। उधर, घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, घायल के भाई अजीत ने आरोपी जयवीर के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed