फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager on bike killed, young man critically injured after collision with Range Rover

Ghaziabad News: रेंज रोवर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager on bike killed, young man critically injured after collision with Range Rover
मुरादनगर। राजनगर एक्सटेंशन-हरनंदीपुरम मार्ग पर भोवापुर गांव के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार रेंज रोवर कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि बुधवार करीब बारह बजे सूचना मिली कि भोवापुर गांव के पास एक रेंज रोवर कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार बलराज (15) पुत्र धनंजय निवासी मोनू धाम कॉलोनी, सेवा धाम चौकी के पास, थाना लोनी बॉर्डर और मुशाहिद (22) पुत्र अब्बास निवासी टीला सहवासपुरा गांव, थाना लोनी बॉर्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई। मुशाहिद का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर चौकी पाइपलाइन पर खड़ा करा दिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed