{"_id":"64cfed62170ae0af11089e64","slug":"teenager-injured-by-knife-died-in-hospital-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-1355-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाकू लगने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाकू लगने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा की डिफेंस कालोनी में तीन अगस्त की रात चिली पोटेटो लेने गए किशोर पर चाकू से हमला कर दिया था। रविवार को किशोर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घटना में तीन किशोरों को पुलिस ने पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। डिफेंस कालोनी में रहने वाली आशु अग्रवाल ने बताया कि उनका छोटा बेटा लक्की तीन अगस्त की रात नौ बजे घर से कुछ दूर दुकान पर चिली पोटेटो लेने गया था। वहां पहले से कुछ युवक खड़े थे। युवकों ने किसी बात पर लक्की से कहासुनी शुरू की और विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया। सिर के पास कनपटी और पीठ पर चाकू लगने से वह सड़क पर बेसुध होकर गिर गया था। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पड़ोसियों ने घायल की मां को सूचना दी। वह पुलिस और लोगों की मदद से बेटे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गईं। वहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया। हालत में कोई सुधार नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। रविवार को उपचार के बीच उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने टीला मोड़ थाने में दी। वहीं, बेटे की मौत के बाद मां और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां आशु का कहना है कि फोन छीनने के विरोध में बेटे को चाकू मारा गया था। टीला मोड़ थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ था। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घटना की जांच के बाद चाकू मारने वाले तीन नाबालिग की पहचान कर उन्हें भी पकड़ लिया।
तीनों ने पुलिस को बताया कि मारपीट की अफवाह फैलने पर उनकी लक्की से कहासुनी हुई थी। उसी बीच विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया था। दो 17-17 साल और एक 16 साल का है। तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। विवेचना के दौरान तीनों पर हत्या की धारा बढ़ेगी।