दोस्त के नाम पर कलंक: घर में अकेली पाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो: पीड़िता ने लगाई फांसी
मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ परिजनों ने केस दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने दुष्कर्म से आहत होकर फांसी लगा ली। मामले में किशोरी के परिजनों ने केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी का दोस्त बताया जा रहा है। पता चला है कि दुष्कर्म के बाद युवक किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस ने शुरू की पूछताछ
एक किशोरी ने रविवार की देर रात दुष्कर्म से परेशान होकर घर में ही फांसी लगा ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब देर रात तेज हवा चलने की वजह से घर के ऊपर के गेट आवाज करने लगे। इसके बाद घर में किशोरी के दादा ऊपर आए तो देखा कि पोती फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने कमरे की तलाशी ली। तो वहां से आपत्तिजनक वस्तु मिलीं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़िता के दादा ने बताई वारदात
जानकारी के लिए बता दें कि परिवार में मृतक किशोरी के पिता सेना में नौकरी करते हैं और राजस्थान में तैनात हैं। 14 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पड़ रही थी। भाई बीमार था तो मां साथ में दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए गए हुए थे। घर पर 14 साल की बेटी अपने दादा के साथ रह रही थी। पीड़िता के दादा का कहना है कि सहपाठी घर में आया था और उसको ढुंढ़ते हुए 10 से 12 लोग घर पर आए थे। घर की छत से आरोपी को लेकर चले गए। लेकिन जब रात को ऊपर से गेट की आवाज आई तो देखा की पोती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पॉक्सा एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को बच्चों की जेल में भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।