{"_id":"67a792fa132c42ce4101ddeb","slug":"teenager-found-injured-on-the-roadside-dead-accused-of-murder-blocked-the-road-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-120158-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क किनारे घायल मिले किशोर की मौत, हत्या का आरोप लगा जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क किनारे घायल मिले किशोर की मौत, हत्या का आरोप लगा जाम लगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसरूप नगर निवासी किशोर शिवम (15) की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा मोदीनगर रोड पर जाम लगा दिया। शिवम चार फरवरी को होटल के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
गांव जसरूपनगर निवासी शिवम पुत्र राजू गांव बदनौली के पास स्थित एक होटल पर रहकर काम करता था। चार दिन पहले वह 200 रुपये लेकर साइकिल से वहां से निकला था लेकिन, कुछ दूर पर ही वह गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां गंभीर हालत में उसकी शुुक्रवार रात को मौत हो गई।
परिजनों को शनिवार को ही इस पूरी घटना के बारे में पता चला। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने शव मोदीनगर रोड रखकर जाम लग दिया।
विज्ञापन
परिजन का आरोप था कि किशोर की हत्या की गई है। होटल स्वामी पर भी आरोप लगाया गया। जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर भी जाम लगा रहा। परिजन ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना में घायल होने का लग रहा है। जिस होटल पर किशोर काम करता है, वहां ले सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।