फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager distressed by harassment from friends left home, returned

Ghaziabad News: दोस्तों के उत्पीड़न से परेशान किशोर ने घर छोड़ा, लौटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager distressed by harassment from friends left home, returned
खोड़ा। शिव पार्क कॉलोनी निवासी किशोर (17) स्कूल के दोस्तों के उत्पीड़न से परेशान होकर घर छोड़कर चला गया। हालांकि कुछ समय बाद वापस आ गया। इससे पहले परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर अनहोनी की आशंका जताई थी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि खोड़ा थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि शिव पार्क कॉलोनी निवासी व्यक्ति का बेटा 17 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकला था, जिसके 15 मिनट बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा खोड़ा के ही एक निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल में उसके कुछ सहपाठी उसे प्रताड़ित करते थे, इसके कारण वह बेहद परेशान था। इस वजह से स्कूल जाना भी नहीं जाना चाहता था। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह घूमता हुआ दिल्ली चला गया था और कुछ घंटे बाद बाद वापस आ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed