फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager dies after being hit in the head by a pellet; post-mortem reveals the cause.

Ghaziabad News: सिर में छर्रा लगने से हुई किशोर की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit in the head by a pellet; post-mortem reveals the cause.
साहिबाबाद। अर्थला स्थित निर्माणाधीन इमारत में चोरी के संदेह में समीर की मौत बंदूक से निकले छर्रा सिर में लगने से हुई है। इस बात की पुष्टि किशोर की पोस्टमार्टम में हुई है। किशोर के सिर समेत शरीर में कई जगहों पर छर्रा लगे थे। उधर, पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। परिजनों ने भी अब तहरीर को फिर से बदल कर दिया है और पुलिस अब मुकदमे में धाराएं बढ़ाएगी।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। किशोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में कारतूस का छर्रा लगने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। मामले में समीर के परिजनों की ओर से रविवार को ही तहरीर थाने पर दी गई थी, लेकिन शिकायत में कई बातें विरोधाभासी थीं। इसके चलते परिवार ने पहली तहरीर वापस लेकर सोमवार को थाने पर दोबारा शिकायत दी है। पुलिस दूसरी तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुरक्षाकर्मी दो अगस्त से ही नौकरी पर आया था। उसे पता चला कि इमारत से लगातार लोहा चोरी हो रहा है। चोरी रोकने का प्रयास किया तो उसकी युवकों से झड़प भी हुई थी। चोरी करने वालों ने वहां तैनात एक गार्ड को भी ईंट मारकर घायल कर दिया था, लेकिन मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि 17 वर्षीय समीर रविवार को अपने एक दोस्त के साथ अर्थला स्थित पार्श्वनाथ की एक निर्माणाधीन साइट पर गया था। साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने लोहा चोरी के शक में उनको डराने के लिए गोली चलाई थी। समीर की कमर और सिर में कारतूस के दर्जनों छर्रे लगे और वह घायल होकर गिर गया। हालांकि इस दौरान उसका दोस्त भाग निकला। गंभीर रूप से घायल समीर को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed