फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager died in hospital during treatment, created ruckus

Ghaziabad News: इलाज के दौरान अस्पताल में किशोरी की मौत, किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager died in hospital during treatment, created ruckus
गाजियाबाद। सिहानी निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान (13) की मरियम नगर स्थित मरियम अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस लाने से पहले ही डॉक्टरों ने उसका ऑक्सीजन हटा दिया और तेज सीपीआर देने से उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजन धरने पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सिहानी निवासी दीपक ने बताया कि उनकी बहन मुस्कान नंदग्राम में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार सुबह 11 बजे स्कूल से सूचना मिली कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। परिजनों ने उसे मरियम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने बताया कि स्थिति गंभीर है, इसलिए 50 हजार रुपये तत्काल जमा कराओ। दीपक ने बताया कि उनके पिता ने कहा रेफर कर दो। इस पर डॉक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस से जाना। आरोप है कि एंबुलेंस आने से पहले ही उसकी ऑक्सीजन हटा दी गई। सांस लेने में परेशानी होने पर स्टाफ ने उसके सीने पर लगातार तेज कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, इससे किशोरी के मुंह और नाक से खून आने लगा और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि किसी भी स्टाफ ने मामले की जानकारी नहीं दी। शाम को जब काफी संख्या में लोग जबरदस्ती वार्ड में घुसे तब पता चला कि मुस्कान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल के प्रबंधक ललित गोयल का कहना है कि बच्ची काफी गंभीर हालत में लाई गई थी। उसका इलाज कर रहे डॉ. वीबी जिंदल ने बताया था कि मधुमेह का स्तर 450 हो गया था। परिजनों को भी जानकारी दी गई थी कि स्थिति काफी गंभीर है। अचानक से सांस उखड़ने लगी तो डॉक्टरों की टीम ने सीपीआर दिया था। इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान
किशोरी के परिजनों ने मामले में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। - पूनम मिश्रा, एसीपी नंदग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed