फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager did dirty work with three year old innocent girl, caught by police

Ghaziabad News: तीन साल की मासूम से किशोर ने की गंदी हरकत, पुलिस ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager did dirty work with three year old innocent girl, caught by police
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 13 साल के किशोर ने तीन वर्षीय मासूम को अकेला पाकर उसके साथ गंदी हरकत कर दी। घटना 23 अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे करीब की है। बच्ची की मां ने किशोर को देखकर पुलिस को मुकदमा कराया। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। मूलरूप से असम की रहने वाली महिला इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति और तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रहती है। वह घरेलू सहायिका का काम जबकि पति मजदूरी करता है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 23 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे पति को फोन करने को कुछ देर के लिए झुग्गी से बाहर गई थी। इस दौरान 13 साल का किशोर उनकी झुग्गी में घुस गया और उसने मासूम बच्ची से गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। किशोर की जबरदस्ती से बच्ची रो रही थी। उसकी आवाज सुनकर वह झुग्गी में पहुंची तो किशोर उन्हें देखकर वहां से भाग गया। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत स्थानीय चौकी पर दी। पुलिस ने किशोर के माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की। कुछ देर बाद पुलिस ने किशोर को घर के पास से पकड़ लिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किशोर को पकड़कर उससे मामले की जानकारी की गई। बाद में उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed