{"_id":"6650c206e6bf1543b903c5a4","slug":"teenager-dead-body-was-found-at-door-of-his-house-who-went-out-for-walk-with-friends-in-modinagar-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: दोस्तों संग घूमने निकला था बेटा, दो घंटे बाद घर के दरवाजे पर मिला शव; हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: दोस्तों संग घूमने निकला था बेटा, दो घंटे बाद घर के दरवाजे पर मिला शव; हर कोई हैरान
Fri, 24 May 2024 10:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर/गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 24 May 2024 10:06 PM IST
सार
मोदीनगर में एक किशोर का शव उसके घर के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर शव दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है। लेकिन वहीं पुलिस बता रही है कि किशोर ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर किशोर का शव मिलने से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर के गांव नाहली में शुक्रवार सुबह दोस्तों के साथ गए 16 वर्षीय किशोर आसिफ का शव दो घंटे बाद घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर गला दबाकर हत्या कर शव दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया खुदकुशी बता रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
गांव नाहली निवासी फारूक अपनी पत्नी फुरू व पुत्र शादाब,आसिफ,वाजिद और दो पुत्री वासिदा व निशा के साथ गांव में ही रहते है। फारूक मजदूरी करते है। पुत्र आसिफ पढ़ाई छोडकर पिता के साथ मजदूरी करता था। फारूक ने बताया कि आसिफ को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दोस्त अपने साथ ले गए थे। लगभग दो बजे वह घर पर आराम कर रहे थे तभी बाइक सवार आफिस का शव दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
फारूख आसिफ को बेहोश समझकर ग्रामीणों की मदद सेे उसेे चिकित्सक के पास ले गए, जहां आफिस को मृत घोषित कर दिया गया। फारूक ने आरोप लगाया कि आसिफ की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव दरवाजे पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया। आसिफ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद एसीपी ज्ञानप्रकाश राय भोजपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घंटों हंगामें की स्थिति बनी रही। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटनास्थल का गहराई से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।