फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager beaten after car brushes against his bike; dies during treatment.

Ghaziabad News: कार से बाइक टच होने पर किशोर को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten after car brushes against his bike; dies during treatment.
लोनी में किशोर की हत्या के बाद मौजूद पुलिस। स्रोत: वीडियोग्रैब - फोटो : सांकेतिक
लोनी। कार और बाइक की टक्कर से नाराज युवकों ने मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी किशोर के साथ मारपीट की। किशोर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर बाइक से स्विमिंग पूल में नहाने गया था। कार सवार आरोपी किशोर को अगवा कर अपने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ले गए। वहां पीट-पीटकर किशोर को अधमरा कर दिया। पीछे आ रहे दोस्तों ने घायल को परिवार के लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम किशोर की इलाज को दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बंथला नहर रोड की है। शौकत परिवार के साथ लोनी के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा जैद (17) कॉलोनी निवासी दो दोस्तों नदीम और इब्राहीम के साथ बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही कार की साइड से टकरा गई। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने बाइक चला रहे जैद को पीट दिया और कार में अगवा कर कुछ दूर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए। आरोपियों ने जैद के साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गया। दोनों दोस्त पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गए। दोस्त ई-रिक्शा से घायल जैद को घर लेकर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जैद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार सवार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। परिवार की तरफ से अभी शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।

लोनी में किशोर की हत्या के बाद मौजूद पुलिस। स्रोत: वीडियोग्रैब

लोनी में किशोर की हत्या के बाद मौजूद पुलिस। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed